Tuesday, 25th December, 2018 -- A CHRISTIAN FORT PRESENTATION

Jesus Cross

पवित्र ‘बाईबल’ के कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य (76-90)



76. नमक का वर्णन पवित्र बाईबल में 30 बार आया है।


77. पवित्र बाईबल में 49 विभिन्न प्रकार के खानों (भोजनों) का वर्णन है।


78. वैसे तो सभी पालतू जानवरों का वर्णन भी पवित्र बाईबल में कहीं न कहीं आया है, परन्तु बिल्ली का ज़िक्र नहीं है।


79. पवित्र बाईबल के नए नियम को विधिवत विश्व के मसीही समुदाय ने 375 ई. सन् में पहली बार अपनाया था। पुराना नियम तो यीशु मसीह के आने से हज़ारों वर्ष पहले से ही प्रचलित था।


80. जॉन वायक्लिफ़ ने पहली बार 1382 ई. में पवित्र बाईबल का अंग्रेज़ी अनुवाद किया था।


81. अंग्रेज़ी भाषा की पवित्र बाईबल को विश्व में पहली बार 1454 ई. में जर्मनी के एक व्यापारी जोहानेस गुटेनबर्ग ने प्रकाशित किया था। गुटेनबर्ग ने ही पहली बार आधुनिक टाईप के अक्षर सिक्के की धातु को ढाल कर तैयार किए थे। इस प्रकार आधुनिक प्रिन्टिंग प्रैस से विश्व में सब से पहले प्रकाशित होने वाली पुस्तक पवित्र बाईबल ही है।


82. पवित्र बाईबल का अनुवाद अब तक 2,018 विभिन्न भाषाओं में हो चुका है। अंग्रेज़ी के महान लेखक शेकस्पीयर की कृतियां अन्य भाषाओं में सब से अधिक अनुवाद हुईं हैं, परन्तु वह संख्या 50 भाषाओं से अधिक नहीं है।


83. पवित्र बाईबल में यीशु मसीह के इलावा दो और महान् व्यक्तियों का वर्णन है, जिनका देहांत नहीं हुआ था, बल्कि वे सीधे सशरीर स्वर्ग-लोक पहुंचे थे। उनमें से एक हनोक का वर्णन ‘उत्पत्ति’ के पुस्तक के 5वें अध्याय की 22वीं से 24वीं आयत में मिलता है, जब हनोक को परमेश्वर ने उठा लिया था। दूसरी शख़्सियत एलिय्याह थे, जिनका वर्णन 2 राजा के दूसरे अध्याय की 11वीं आयत में मिलता है, जब वह एक बवण्डर (अन्धड़ या तूफ़ान) के साथ ही स्वर्ग में चले गए थे।


84. पवित्र बाईबल के अनुसार हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के इलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति हद दर्जे का विनम्र था, तो वह मूसा थे। इस बात का विवरण पवित्र बाईबल की ‘गिनती’ की पुस्तक के 12वें अध्याय की तीसरी आयत में मिलता है।


85. पवित्र बाईबल में दो ही पुस्तकें ‘एस्तेर’ व ‘रूत’ हैं, जो किसी महिला के नाम पर हैं।


86. विश्व की पहली आपराधिक वारदात का वर्णन ‘उत्पत्ति’ की पुस्तक के चौथे अध्याय की 8वीं आयत में मिलता है, जिसमें कैन अपने भाई हाबिल की हत्या करता है। इस प्रकार विश्व की पहली हत्या भी वही थी।


87. ‘नूह’ नाम लड़कियां भी रखती हैं। ‘जोशुआ’ पुस्तक के 17वें अध्याय की तीसरी आयत में भी इस बात का वर्णन आता है।


88. पवित्र बाईबल के नए नियम की तीसरी इन्जील ‘लूका’ के रचयिता लूका वास्तव में एक मैडिकल डॉक्टर (वैद्य) थे। यह बात ‘कुलुस्सियों’ की पुस्तक के चौथे अध्याय की 14वीं आयत में दर्ज है।


89. पवित्र बाईबल में दर्ज जानकारी अनुसार इस्रायल के बादशाह सुलेमान की 700 पत्नियां, 300 रखेलें एवं 12,000 घोड़े थे। बादशाह सुलेमान का कार्यकाल/जीवन यीशु मसीह से 970 वर्ष पूर्व से लेकर 931 वर्ष पूर्व तक था।


90. पवित्र बाईबल के अनुसार नूह ने जब किश्ती बनाई थी, तब उनकी आयु 600 वर्ष थी और 950 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था (उत्त्पति 7ः6 तथा 9ः29)।


क्रमशः


Mehtab-Ud-Din


-- -- मेहताब-उद-दीन

-- [MEHTAB-UD-DIN]



भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में मसीही समुदाय का योगदान की श्रृंख्ला पर वापिस जाने हेतु यहां क्लिक करें
-- [TO KNOW MORE ABOUT - THE ROLE OF CHRISTIANS IN THE FREEDOM OF INDIA -, CLICK HERE]

 
visitor counter
Role of Christians in Indian Freedom Movement


DESIGNED BY: FREE CSS TEMPLATES